शाहीन बाग का जनता कर्फ्यू को समर्थन

By Shobhna Jain | Posted on 22nd Mar 2020 | देश
altimg

नई दिल्ली, 22 मार्च, (वीएनआई) कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को लेकर आज देशभर में जारी जनता कर्फ्यू के बीच दिल्ली के शाहीनबाग में धरनास्थल पर आज सिर्फ पांच महिलाएं धरना दे रही हैं।

एक जानकारी के अनुसार शाहीनबाग में पांचों महिलाएं तख्त पर बैठकर मास्कर पहनकर धरनास्थल पर बैठी हैं। वहीं जनता कर्फ्यू को समर्थन देते हुए अन्य किसी को धरनास्थल पर जाने की अनुमित नहीं है। वहीं प्रदर्शनकारियों ने ये भी कहा है कि आज सुबह धरनास्थल पर किसी अज्ञात शख्स ने पेट्रोल बम भी फेंका। हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ।

गौरतलब है दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए, एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने जनता कर्फ्यू का हिस्सा नहीं बनने की बात कही थी। हालांकि महिलाओं का कहना है कि प्रदर्शनस्थल पर भीड़ पहले ही कम कर दी गई है। 50 से भी कम लोग प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं और वो भी तख्त पर अलग-अलग बैठ रहे हैं। गौरतलब है 15 दिसंबर 2019 को शाहीन बाग में महिलाओं ने नागरिकता संशोधन कानून, और एनआरसी के खिलाफ धरना शुरू किया था।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history : IST
Posted on 1st Sep 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india