मुम्बई, 19 मई, (वीएनआई) देश में जारी लॉकडाउन के बीच आज शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। सेंसेक्स करीब 372.61 अंक की तेजी के साथ 30401.59 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 112.75 अंक की तेजी के साथ 8936.00 अंक के स्तर पर खुला।
एक जानकारी के अनुसार आज बीएसई में शुरुआत में कुल 760 कंपिनयों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 566 शेयर तेजी के साथ और 161 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 33 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले।
No comments found. Be a first comment here!