आरबीआई ने कहा 2022-23 के लिए जीडीपी ग्रोथ 7.8 प्रतिशत रहने का अनुमान

By Shobhna Jain | Posted on 10th Feb 2022 | देश
altimg

नई दिल्ली, 10 फरवरी, (वीएनआई) संसद में एक फरवरी को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वित्त वर्ष 2022-23 के लिए पेश किये गए बजट के बाद अब भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी पहली मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद कहा कि 2022-23 के लिए जीडीपी ग्रोथ 7.8 प्रतिशत रहने का अनुमान। 

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास के अनुसार रेपो रेट बिना किसी बदलाव के साथ 4% रहेगा। एमएसएफ रेट और बैंक रेट बिना किसी बदलाव के 4.25% रहेगा, जबकि रिवर्स रेपो रेट बिना किसी बदलाव के साथ 3.35% रहेगा। उनके अनुसार 2022-23 के लिए रियल जीडीपी ग्रोथ 7.8% रहने का अनुमान है। इसके अलावा 2022-23 के लिए सीपीआई मुद्रास्फीति 4.5% रहने का अनुमान है। गवर्नर ने आगे कहा भारत दुनिया के बाकी हिस्सों से उबरने के एक अलग रास्ते पर चल रहा है। आईएमएफ के अनुमानों के अनुसार भारत प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में साल-दर-साल सबसे तेज गति से बढ़ने की ओर अग्रसर है। यह रिकवरी बड़े पैमाने पर टीकाकरण, निरंतर वित्तीय और मौद्रिक सहायता की वजह से हो रही है। वहीं आरबीआई ने NPCI द्वारा विकसित एक प्रीपेड ई-वाउचर e-RUPI की लिमिट बढ़ाई है। अब ये 10 हजार से बढ़कर 1 लाख हो गई। e-RUPI एक QR code या एसएमएस स्ट्रिंग-बेस्ड ई-वाउचर है, जिसे लाभार्थियों के मोबाइल पर पहुंचाया जाता है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

wildlife
Posted on 3rd Mar 2025
Thought of the Day
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

रंग ख़ुशी के
Posted on 14th Apr 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india