प्रधानमंत्री मोदी ने अंडमान-निकोबार के तीन द्वीपों के नाम बदले

By Shobhna Jain | Posted on 30th Dec 2018 | देश
altimg

अंडमान, 30 दिसंबर, (वीएनआई) प्रधानमंत्री मोदी आज पहली बार अंडमान-निकोबार पहुंचे। उन्होंने यहां सी-वॉल समेत कई परियोजनाओं की नींव रखी। 

प्रधानमंत्री मोदी ने अंडमान-निकोबार में रॉस आइलैंड, नील आइलैंड और हैवलॉक आइलैंड के नाम बदलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शहीद और स्वराज कर दिया गया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा यहां तिरंगा फहराने की 75वीं वर्षगांठ पर यह घोषणा की गई। गौरतलब है 30 दिसंबर 1943 को नेताजी ने दूसरे विश्व युद्ध में जापानियों द्वारा इन द्वीपों पर कब्जा किए जाने के बाद यहां पहली बार तिरंगा फहराया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने कार निकोबार में सात मेगावॉट के सौर विद्युत संयंत्र और सौर गांव का लोकार्पण किया। उन्होंने अरोंग में आईटीआई और कार निकोबार में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनामी से उबरने के लिए कार निकोबार के लोगों को आज बधाई दी और कहा कि सरकार अंडमान में लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने पर काम कर रही है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india