प्रधानमंत्री मोदी ने कहा 2022 तक भारतीय यान से अंतरिक्ष में जाएगा हिन्दुस्तानी

By Shobhna Jain | Posted on 15th Aug 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 15 अगस्त, (वीएनआई) प्रधानमंत्री मोदी ने देश की 72वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ के मौके पर लाल किले के प्राचीर से तमाम बड़ी घोषणाओं का ऐलान करते हुए हर भारतीय को अंतरिक्ष जाने की घोषणा कर सभी को चौंका दिया। 

प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करते हुए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन और इसके वैज्ञानिकों की उपलब्धियों गिनाते हुए इसरो की जमकर तारीफ की। मोदी ने कहा कि  भारत को हमारे वैज्ञानिकों पर गर्व है, जो अपने शोध में उत्कृष्ट हैं। आज मैं देशवासियों को एक खुशखबरी दे रहा हूं। 2022 में जब देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होंगे या उससे पहले ही भारत मां को कोई संतान, चाहे बेटा हो या बेटी, अंतरिक्ष में जाएगा। उसके हाथ में तिरंगा होगा। इसके साथ ही ऐसा कारनामा करने वाल भारत विश्व का चौथा देश बन जाएगा। 2022 से पहले भारत मानव सहित सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजेगा। ये पूरा स्वदेशी होगा और भारतीय वैज्ञानिक द्वारा बनाया गया होगाप्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि देश के वैज्ञानिकों ने जब एकसाथ 100 से अधिक सैटलाइट अंतरिक्ष में भेजा तो पूरी दुनिया भारत की तरफ देखती रह गई। अब देश का अगला लक्ष्य मानव के साथ अंतरिक्ष में सैटेलाइट भेजना है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

drop
Thought of the Day

Posted on 22nd Mar 2025

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india