प्रधानमंत्री मोदी ने कहा हम 2024 तक भारत को 5 ट्रिलियन इकॉनमी बनाने में जुटे

By Shobhna Jain | Posted on 5th Sep 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 05 सितम्बर, (वीएनआई) प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दो दिवसीय रूस दौरे के दौरान 5वें ईस्टर्न इकॉनोमिक फोरम में कहा है कि 2024 तक भारत को 5 ट्रिलियन इकॉनमी बनाने के लिए हम जी-जान से जुटे हैं। 

प्रधानमंत्री मोदी ने रुस के व्लादिवोस्तोक में कार्यक्रम में कहा कि राष्ट्रपति पुतिन ने इस कार्यक्रम के लिए मुझे भारत में चुनाव से पहले ही निमंत्रण दे दिया था। मुझे राष्ट्रपति पुतिन के साथ रूस की प्रतिभा को जानने का मौका मिला, जिसने मुझे बहुत प्रभावित किया है। भारत और पूर्वी हिस्से का रिश्ता बहुत पुराना है, भारत पहला देश है जिसने यहां पर अपना दूतावास खोला है।

मोदी ने आगे कहा कि सोवियत रूस के वक्त भी भारत-रूस का रिश्ता मजबूत था। भारत ने यहां पर एनर्जी सेक्टर और दूसरे रिसॉर्स में निवेश किया है। उन्होंने कहा कि रूस का करीब तीन चौथाई भाग एशियाई है। फार ईस्ट इस महान देश की एशियन पहचान को मजबूत करता है। इस क्षेत्र का आकार भारत से करीब दो गुना है। जिसकी आबादी सिर्फ 6 मिलियन है। गौरतलब है प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को रूस के दो दिवसीय दौरे पर व्लादिवोस्तोक पहुंचे हैं।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india