प्रधानमंत्री मोदी ने 'बकरीद' पर दी लोगों को बधाई

By Shobhna Jain | Posted on 22nd Aug 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 22 अगस्त, (वीएनआई) प्रधानमंत्री मोदी ने 'ईद-उल-जुहा' पर आज देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। कुर्बानी का त्यौहार 'बकरीद' या 'ईद-उल-जुहा' आज देश भर में धार्मिक आस्था और खुशी के साथ मनाया जा रहा है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट के जरिये दुनिया भर के मुस्लिम समुदाय के लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर सभी मस्जिदों में नमाज पढ़ने के लिए लाखों मुस्लिम लोग एकत्र हो रहे हैं। नमाज अदा करने के बाद बकरों की कुर्बानी दे कर प्रसाद बांटा जायेगा। वहीं यूपी-एमपी-बिहार राज्यों में आज ईद के पर्व पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राजधानी लखनऊ, बनारस, कानपुर, इलाहाबाद, बरेली, मुरादाबाद, झांसी और आगरा में लोगों ने सुबह ही बकरीद की नमाज अदा की और एक-दूसरे को बधाई दी। गौरतलब है कि ईद-उल-जुहा हजरत इब्राहिम द्वारा अल्लाह के आदेश पर अपने बेटे की कुर्बानी देने के की याद में मनाया जाता है। यह पर्व ईश्वर के प्रति विश्वास और समर्पण का प्रतीक माना जाता है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india