साओ पाउलो, 11 नवंबर, (वीएनआई) ब्राजील के रियो डि जनेरो में बीते शनिवार को हुए भूस्खलन में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।
एक रिपोर्ट के अनुसार, रियो के अग्निशमन कर्मियों ने कहा कि नीतेरोई के मोरो डो बोआ स्पेरेंसा इलाके में 11 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। अभी भी कम से कम चार अन्य लोग लापता है। वहीं रियो फायर डिपार्टमेंट के कमांडर रॉबर्टो रोबाडे ने कहा कि एक नवजात, दो बच्चों और एक 33 साल के व्यक्ति को बचाया गया है। इन्हें कई तरह की चोटें आई हैं और इन लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में एक लड़का, दो बुजुर्ग महिलाएं, 37 साल का एक व्यक्ति, एक महिला और 10 महीने का एक बच्चा शामिल है। रोबाडे ने कहा कि सिविल रक्षाकर्मी और अग्निशमन कर्मियों समेत करीब 200 राहतकर्मी इलाके में बचाव अभियान चला रहे हैं।
No comments found. Be a first comment here!