प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना स्थापना दिवस पर लोगों को दी बधाई

By Shobhna Jain | Posted on 2nd Jun 2020 | देश
altimg

नई दिल्ली, 02 जून, (वीएनआई) देश में जारी कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने आज तेलंगाना के स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने आंध्र प्रदेश के लोगों को भी शुभकामनाएं दीं। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा तेलंगाना के लोगों को उनके राज्य दिवस पर बधाई। इस राज्य के लोग कई प्रकार के क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। यह राज्य भारत के विकास पथ में बहुमूल्य योगदान दे रहा है। मैं तेलंगाना के लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं।'

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के लोगों को भी शुभकमानाएं देते हुए कहा आंध्र प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं। कड़ी मेहनत और साहस इस भूमि की संस्कृति का पर्याय है। भारत के विकास में राज्य की भूमिका को गहराई से महत्व दिया गया है। राज्य के नागरिकों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।'

गौरतलब हैं कि लंबे आंदोलन के बाद 2 जून 2014 में आंध्र प्रदेश का पुनर्गठन कर उसमें से दो राज्यों आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का गठन किया गया था। 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 18th Aug 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india