नौशेरा में पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन

By Shobhna Jain | Posted on 12th Oct 2019 | देश
altimg

श्रीनगर, 12 अक्टूबर, (वीएनआई) जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 को खत्म किए जाने के बाद से ही पाकिस्तान लगातार सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है।

एक जानकारी के अनुसार आज सुबह नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से सुबह लगातार भारी फायरिंग की गई। जिसमे एक जवान नाइक सुभाष थापा को गोली लग गई। जिसके बाद उन्हें उधमपुर स्थित कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उनकी मृत्यु हो गई। गौरतलब है  सीमा पर पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन काफी बढ़ गया है। भारतीय सेना के सूत्रों के अनुसार इस वर्ष 10 अक्टूबर तक कुल 2317 सीजफायर का उल्लंघन किया है। जबकि सेना द्वारा अलग-अलग ऑपरेशन में 147 आतंकियों को ढेर किया गया है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 22nd Jan 2024
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india