निर्भया के गुनहगारों को आज दी गई फांसी, तिहाड़ के बाहर लोगों का जश्न

By Shobhna Jain | Posted on 20th Mar 2020 | देश
altimg

नई दिल्ली, 20 मार्च, (वीएनआई) वर्ष 2012 के दिल्ली के चर्चित निर्भया गैंगरेप मामले में आज सुबह चारों दोषियों को दिल्ली के तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई है। 

एक जानकारी के अनुसार निर्भया के चारों आरोपियों पवन, अभय, मुकेश और विनय को आज सुबह 5.30 बजे तिहाड़ जेल में एक साथ फांसी से फंदे से लटकाया गया। वहीँ लंबे इंतजार के बाद निर्भया के लिए जंग लड़ रहे लोगों जीत मिली है। जबकि तिहाड़ जेल के बाहर भारी संख्या में इकट्ठे लोगों को जैसी ही सूचना मिली की जेल के भीतर चारों दोषियों को फांसी से लटका दिया गया है वो खुशी ने नाचने लगे। लोगों ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाई और इंसाफ की जीत का जश्न मनाया। गौरतलब है 2012 में दिल्ली की सड़कों पर चलती बस में अंजाम दिए गए गैंगरेप ने न केवल देश बल्कि दुनियाभर के लोगों को झगझोर दिया था।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india