शेयर बाजार में निफ़्टी ने आज पार किया 20,000 अंक का आंकड़ा

By Shobhna Jain | Posted on 29th Nov 2023 | देश
altimg

नई दिल्ली, 29 नवंबर, (वीएनआई) देश के शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुले। वहीं  थोड़ी ही देर बार निफ्टी ने भारी तेजी दिखाते हुए 20,000 अंक का स्तर पार कर गया। सुबह 10 बजे के आसपास निफ्टी 111 अंक की तेजी के साथ 20,001 अंक के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। वहीं इससे पहले आज सुबह सेंसेक्स करीब 207.06 अंक की तेजी के साथ 66381.26 अंक के स्तर पर खुला। वहीं  निफ्टी 86.80 अंक की तेजी के साथ 19976.50 अंक के स्तर पर खुला था। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बीएसई में शुरुआत में कुल 1,913 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई थी। आज ट्रेड होने वाली कंपनियों में से करीब 1,404 शेयर तेजी के साथ और 398 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 111 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले। इसके अलावा आज 105 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं और 6 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 25th Nov 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india