नौसेना प्रमुख ने कहा अरब सागर में घुसे चीनी जहाज खदेड़े

By Shobhna Jain | Posted on 3rd Dec 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 03 दिसंबर, (वीएनआई) भारतीय नौसेना प्रमुख ने आज अरब सागर में चीन के विमान को वापस भेजने की पुष्टि की। 

नौसेना प्रमुख ऐडमिरल करमबीर सिंह ने कहा कि चीन के जहाज शी यान 1 को बिना अनुमति भारतीय क्षेत्र में प्रवेश के कारण वापस लौटाया गया था। इंडियन नेवी की ऐंटी पायरेसी मिशन की सफलता के बारे में उन्होंने कहा कि इस मिशन में 120 समुद्री लुटेरों को पकड़ा गया और पाइरेसी के 44 केस सामने आए। उन्होंने कहा, शी यान 1 को भारतीय क्षेत्र में आनेवाले पानी से वापस लौटाया गया है। हमारा स्टैंड इस मुद्दे पर साफ है कि अगर कोई भी देश का जहाज हमारे अधिकार क्षेत्रवाले इकनॉमिक जोन में आता है, तो उसे पूर्व में अनुमति लेनी होगी।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india