मुंबई में बारिश से अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट

By Shobhna Jain | Posted on 5th Sep 2019 | देश
altimg

मुंबई, 05 सितम्बर, (वीएनआई) भारी बारिश बेहाल मुंबई में बारिश की आशंका के चलते कल स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। वहीं ट्रेन और विमान सेवाएं भी बाधित होने की संभावना है। 

एक जानकारी के अनुसार भारी से भारी बारिश की आशंका को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। वहीं लगातार हो रही बारिश के चलते मुंबई का जन-जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश के चलते सड़कों पर पानी भरा है। जिससे लोगो को गणपति विसर्जन में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं भारी बारिश ने मुंबई की जान लोकल ट्रेनों की रफ्तार रोक दी। लगभग हर स्टेशन पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जबकि आज भारी बारिश की आशंका को देखते हुए सभी स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया गया है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india