जितेंद्र सिंह ने ने कहा 15 जुलाई को लॉन्च होगा चंद्रयान-2

By Shobhna Jain | Posted on 13th Jun 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 13 जून, (वीएनआई) केंद्रीय परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने आज कहा है कि भारत अब चंद्रयान-2 की तैयारी में लगा हुआ है। चंद्रयान-2 को 15 जुलाई 2019 में लॉन्च किया जाएगा, जो कि सितंबर में लैंड करेगा।

एक जानकारी के अनुसार चंद्रयान-1 की सफलता के बाद भारत ने अब इस मिशन को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। इस बार चंद्रयान के साथ एक ऑर्बिटर, एक लैंडर और एक रोवर भी होगा। इस तरह से चंद्रयान-1 का विस्तार होगा। चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से होगा। वहीं यह मिशन ईसरो के लिए काफी अहम है क्योंकि अभी तक के सभी मिशनों की तुलना में यह जटिल है। 

वहीं केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि 2022 में भारत की 75 वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर, इसरो ने अपना पहला मानव मिशन अंतरिक्ष में भेजने का संकल्प लिया है। यह 2022 से पहले हो सकता है। इसके लिए विशेष सेल बनाया गया है।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india