आज से नही होगी शादियां...

By Shobhna Jain | Posted on 14th Mar 2016 | देश
altimg
नयी दिल्ली 14 मार्च (वीएनआई) आज यानी 14 मार्च, सोमवार से लेकर 13 अप्रैल, बुधवार तक एक महीने का खरमास या मलमास लागू रहेगा जिससे एक महीने तक कोई भी शुभ काम नहीं हो पायेंगे , इस मास में शादी-ब्याह, गृहप्रवेश आदि शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है।मलमास या काली रात जिसे पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं इसमें शास्त्रों के अनुसार कोई भी शुभ एवं मंगल कार्य करने की मनाही है। भारतीय पंचांग (खगोलीय गणना) के अनुसार प्रत्येक तीसरे वर्ष एक अधिक मास होता है। यह सौर और चंद्र मास को एक समान लाने की गणितीय प्रक्रिया है।सूर्य की बारह संक्रांति होती हैं और इसी आधार पर हमारे चंद्र पर आधारित 12 माह होते हैं। हर तीन वर्ष के अंतराल पर अधिक मास या मलमास आता है। शास्त्रानुसार- शास्त्रों के अनुसार इ्न दिनों पर भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए साथ ही गो दान, ब्राह्मण की सेवा, दान आदि देने से अधिक फल मिलता है।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india