केरल में बाढ़ से अब तक 29 लोगों की मौत

By Shobhna Jain | Posted on 11th Aug 2018 | देश
altimg

त्रिवंतपुरम, 11 अगस्त, (वीएनआई) केरल में भारी बारिश और बाढ़ से अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 54000 से ज्यादा लोग बेघर हो चुके हैं। 

राज्य में बाढ़ के कारण 14 में से 11 जिले डूब चुके हैं। भीषण बाढ़ के कारण बांध, जलाशय और नदियां लबालब भरी हुई हैं। सड़कें ध्वस्त हो गई है। राज्य की लगभग सभी 40 नदियां उफान पर हैं। गौरतलब है कि पिछले 50 सालों में ऐसी तबाही नहीं आई। सेना ने बाढ़ से अत्यधिक प्रभावित राज्य के कुल 14 जिलों में मोर्चा संभाल रखा है। साथ ही एनडीआरएफ, नौसेना और वायु सेना की टीमें लोगों की मदद कर रही है। बाढ़ में फंसे लोगों को सेना के जवान सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने में जुटे हैं।

गौरतलब है केरल में 8 अगस्त से हो रही भीषण बारिश के चलते हालात बिगड़ गए हैं। बारिश के चलते बाढ़ के हालात और बिगड़ गए हैं। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में कम से कम 24 बांधों को खोलना पड़ा है। प्रशासन को इडुक्की डैम के दरवाजे खोलने पड़ें है, जिसकी वजह से आस पास के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। वहीं बाढ़ के चलते स्कूल, कॉलेज, दफ्तर सब बंद कर दिए गए हैं। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बाढ़ को काफी विकट बताया है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 4th Mar 2023

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india