महान कथक नृतक पंडित बिरजू महाराज का आज निधन

By Shobhna Jain | Posted on 17th Jan 2022 | देश
altimg

मुंबई, 17 जनवरी, (वीएनआई) देश के जाने-माने दिग्गज कथक नृतक पंडित बिरजू महाराज का आज 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडित बिरजू महाराज को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उनका निधन हो गया। वहीं उनकी प्रपोत्री पोती रागिनी महाराज ने बताया कि पिछले एक महीने से बिरजू महाराज का इलाज चल रहा था। लेकिन बीती रात तकरीबन 12.15 से 12.30 बजे के बीच उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। हम उन्हें 10 मिनट के अंदर अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उनका निधन हो गया।

गौरतलब है पंडित बिरजू महाराज को एक बेहतरीन कथक डांसर के रूप में जाना जाता था, उनके चाहने वाले उन्हें पंडित जी कहकर बुलाते थे। पंडित बिरजू महाराज भारत के शीर्ष कथक डांसर में से एक थे। पंडित बिरजू महाराज लखनऊ कालिका बिन्दादिन घराने के शास्त्रीय कथक अग्रणी डांसर थे। इस घराने से बिरजू महाराज के दो चाचा, ताऊ शंभु महाराज, लच्छू महाराज व खुद बिरजू महाराज के पिता अच्छन महाराज भी आते थे।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 18th Nov 2020

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india