राहुल गांधी ने कहा आज हराया है 2019 में भी हराएंगे

By Shobhna Jain | Posted on 11th Dec 2018 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 11 दिसंबर, (वीएनआई) पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा आज हराया है 2019 में भी हराएंगे।

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में आज आये परिणाम में कांग्रेस ने बीजेपी शासित तीन राज्यों में अच्छी बढ़त हासिल की है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को जहां पूर्ण बहुमत हासिल हो रहा है। वहीं राजस्थान और मध्य प्रदेश में मुख्य प्रतिद्वदी कांग्रेस ओर बीजेपी में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी मुख्या्लय पहुंचकर प्रेस कॉफ्रेंस को संबोधित करते हुए सभी का शुक्रिया किया। साथ ही उन्होंने कहा कि अबतक कांग्रेस के अलावा जो मुख्यमंत्री जीत के आए और सरकार चलाई उनको शुक्रिया।

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता बब्बर शेर हैं। उन्होंने कहा यह सरकार गरीबों की है।छोटो दुकानदारों और गरीबों की है। उन्होंने आगे कहा कि आज मोदी को हराया है 2019 में भी मोदी को हराएंगे। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 27th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in History
Posted on 12th Apr 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india