सेना का सैटेलाइट कार्टोसैट-3 लॉन्‍च होगा 25 नवंबर को

By Shobhna Jain | Posted on 19th Nov 2019 | देश
altimg

श्रीहरिकोटा, 19 नवंबर, (वीएनआई) इंडियन स्‍पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन की तरफ से कार्टोग्राफी सैटेलाइट कार्टोसैट-3 और 13 कमर्शियल नैनोसैटेलाइट्स को 25 नवंबर को लॉन्‍च किया जाएगा। 

इसरो की जानकारी के अनुसार चंद्रयान-2 के बाद यह इसरो का सबसे अहम और बड़ा मिशन है। इन सैटेलाइट्स को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से 25 नवंबर को सुबह 9.28 बजे लॉन्‍च किया जाएगा। 13 सैटेलाइट्स अमेरिका के हैं। वहीं इसरो की जानकारी के अनुसार इसका रॉकेट पोलर सैटेलाइट लॉन्‍च व्‍हीकल-XL variant (PSLV-XL) की मदद से सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष की कक्षा में स्‍थापित की जाएगी। कार्टोसैट का उपयोग मौसम और सेना से जुड़ी अहम जानकारियों को जुटाने में किया जाएगा। कार्टोसैट-3 का वजन लगभग 1500 किलोग्राम है। यह तीसरी पीढ़ी के के एडवांस्ड हाई रेजोल्यूशन वाले अर्थ इमेजिंग सैटेलाइट्स में पहला सैटेलाइट है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 8th Oct 2022
Today in history
Posted on 4th Apr 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india