698 भारतीयों को लेकर मलेशिया से कोच्चि पहुंचा आईएनएस जलाश्व

By Shobhna Jain | Posted on 10th May 2020 | देश
altimg

कोच्चि, 10 मई, (वीएनआई) वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वजह से लाॉकडाउन के कारण मालदीव में फंसे 698 भारतीयों को लेकर नौसेना का युद्धपोत आईएनएस जलाश्व आज कोच्ची पहुंच गया है। 

एक जानकारी के अनुसार 698 भारतीय नागरिकों में 19 गर्भवती महिलाएं हैं। वहीँ राज्य सरकार ने मांग की है कि सभी वापस लाए जाने वाले लोगों का कोविद-19 टेस्ट देश में लाए जाने से पहले जरूर किया जाए। साथ ही इन्हें भारत वापस आने के बाद मल्टी लेवल स्क्रीनिंग से गुजारा जाए। जिसमें थर्मल टेस्टिंग आदि शामिल हों। गौरतलब है कि विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस देश लाने का सिलसिला जारी है। जहां एक और एअर इंडिया ने इसके लिए 7 मई से 13 मई के बीच 64 पेड फ्लाइट्स चलाने का फैसला किया। जबकि भारतीय नौसेना ने ऐसी ही गतिविधि पानी पर चलाने का फैसला किया है।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

-महाभारत,
Posted on 23rd Aug 2015
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india