नेवी ने कोरोना वायरस के चलते रद्द किया बड़ा युद्धाभ्यास

By Shobhna Jain | Posted on 3rd Mar 2020 | देश
altimg

नई दिल्ली, 03 मार्च, (वीएनआई) भारतीय नौसेना ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए विशाखापत्तनम में होने वाले 'मिलान 2020' नौसैन्‍य अभ्‍यास को स्थगित कर दिया है। 

एक जानकारी के अनुसार इस युद्धाभ्यास में दुनियाभर के 40 से भी ज्यादा देशों की नौसेनाएं हिस्सा लेने जा रही थीं। वहीँ विशाखापत्तनम में होने वाला ये एक्सरसाइज काफी बड़ा नौ सैन्य अभ्यास था। गौरतलब है चीन से शुरू हुआ खतरनाक कोरोना वायरस अब दुनिया के कई देशों में फैल गया है। भारतीय नौसेना द्वारा दो साल में एक बार आयोजित होने वाली मिलन एक्सरसाइज पहली बार 'सिटी ऑफ डेस्टनी' के नाम से विख्यात विशाखापट्टनम में होने जा रही थी।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 23rd Sep 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india