भारत में बीते 24 घंटों के भीतर 2.47 लाख नए मामले मिले

By Shobhna Jain | Posted on 13th Jan 2022 | देश
altimg

नई दिल्ली, 13 जनवरी, (वीएनआई) देश में कोरोना वायरस की जारी तीसरी लहर में बीते 24 घंटों के भीतर 2.47 लाख नए मामले सामने आए है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2 लाख 47 हजार 417 नए मामले सामने आए हैं। वहीं बीते दिन बुधवार 12 जनवरी से ये मामले 27 प्रतिशत अधिक है। देश में आज कल से 52,697 अधिक कोविड-19 के मामले आए हैं। बुधवार को कोरोना वायरस के 1 लाख 94 हजार 720 केस आए थे। वहीं कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले भी भारत में कुल 5 हजार 488 हैं। वहीं 24 घंटों में 84 हजार 825 लोग कोविड-19 से रिकवर हुए हैं। देश में कुल सक्रीय मामलो की संख्या 11 लाख के पार हो गई है। भारत में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 11 लाख 17 हजार 531 हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day-winner
Posted on 2nd Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india