देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1.68 लाख नए मरीज, सक्रीय मामले 8 लाख के पार

By Shobhna Jain | Posted on 11th Jan 2022 | देश
altimg

नई दिल्ली, 11 जनवरी, (वीएनआई) देश में जारी कोरोना वायरस की तीसरी लहर में तेजी से बढ़ते मामलो के बीच बीते 24 घंटों में 1.68 लाख नए मामले सामने आए है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,68,063 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान एक दिन में 69 हजार 959 मरीज कोविड-19 से ठीक हो गए हैं। जबकि बीते 24 घंटों में कोरोना से 277 लोगों की मौत हुई है। कोरोना के कुल सक्रीय मामलो की संख्या 8 लाख के पार चली गई है। भारत में कोविड-19 एक्टिव केसों की संख्या 8 लाख 21 हजार 446 है। वहीं कोरोना वायरस से अब तक 4 लाख 84 हजार 213 लोगों की मौत हो चुकी है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 14th Nov 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india