राजधानी दिल्ली में तेज धूप और उमस बढ़ी

By Shobhna Jain | Posted on 25th Jun 2016 | देश
altimg
नई दिल्ली, 25 जून (वीएनआई)। देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह तेज धूप और उमस रही। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 79 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश तथा गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं।"अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। राजधानी दिल्ली में बीते शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 29th Oct 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india