70वें गणतंत्र दिवस पर राजपथ से देश की ताकत का प्रदर्शन

By Shobhna Jain | Posted on 26th Jan 2019 | देश
altimg

नई दिल्ली, 26 जनवरी, (वीएनआई) देशभर में आज 70वें गणतंत्र दिवस का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर आज दिल्ली के राजपथ से लालकिले तक देश की ताकत का प्रदर्शन किया गया।

इस साल गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा शामिल हुए हैं। 90 मिनट की परेड में अलग-अलग राज्यों और केंद्र सरकार के विभागों की कुल 22 झांकिया शामिल हैं। अमर जवान ज्योति पर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत की। 

70वें गणतंत्र दिवस पर परेड के दौरान वायुसेना ने दिखाया बहादुरी का नजारा। इस गणतंत्र दिवस की परेड में पहली बार असम राइफल्स का महिला दस्ता शामिल हुआ। गणतंत्र दिवस पर जवानों ने अद्भुत नजारा दिखाया, सूबेदार मेजर रमेश ए के नेतृत्व में 9 मोटरसाइकिलों पर 33 जवानों ने मानव पिरामिड बनाया। इस गणतंत्र दिवस पर 6 लड़कियों और 20 लड़कों सहित कुल 26 बच्चों को प्रधानमंत्री बाल पुरुस्कार 2019 से सम्मानित किया गया। वहीं कश्मीर में 6 आतंकियों को मारकर शहीद हुई थे लांस नायक नाजिर अहमद वानी को अशोक चक्र दिया गया। 

राज्यों झांकियों में इस गणतंत्र दिवस की परेड में सबसे पहले सिक्किम की झांकी निकली, सिक्किम की झांकी में पर्यावरण और खेती की झलक दिखाई गई। सिक्किम के बाद असम, महाराष्ट्र और त्रिपुरा की झांकी निकली, त्रिपुरा की झांकी में महात्मा गांधी की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को दिखाया गया। इस गणतंत्र दिवस की परेड में पंजाब की झांकी में 1919 के जलियांवाला बाग कांड का दृश्य दिखाया गया। वहीं उत्तर प्रदेश की झांकी, झांकी में काशी के घाट और महात्मा गांधी की बीएचयू यात्रा का चित्रण दिखाए गए। अंत में गणतंत्र दिवस की परेड के समापन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथ हिलाकर परेड देखने आए लोगों का अभिवादन किया।  


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india