भारत दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना

By Shobhna Jain | Posted on 11th Jul 2018 | देश
altimg

पैरिस, 11 जुलाई, (वीएनआई) भारत ने विकास के दम पर ऊंची उड़ान भरते हुए फ्रांस को पछाड़ते हुए दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। विश्व बैंक के 2017 के अपडेटेड डेटा में इसकी जानकारी दी गई है। 

फ्रांस अब सातवें पायदान पर खिसक गया है। भारत की जीडीपी पिछले साल के आखिर में 2.597 ट्रिलियन डॉलर थी जबकि फ्रांस की 2.582 ट्रिलियन डॉलर। कई तिमाहियों की मंदी के बाद भारत की अर्थव्यवस्था जुलाई 2017 से फिर से मजबूत होने लगी। गौरतलब है कि भारत की आबादी इस समय 1 अरब 34 करोड़ है और यह दुनिया का सबसे आबादीवाला मुल्क बनने की दिशा में अग्रसर है। फ्रांस की आबादी 6 करोड़ 7 लाख है। हालांकि आंकड़ों के अनुसार प्रति व्यक्ति आय के मामले में भारत फ्रांस से कई गुना पीछे है। नोटबंदी और जीएसटी के कारण दिखे ठहराव के बाद पिछले साल मैन्युफैक्चरिंग और उपभोक्ता खर्च में आई तेजी भारतीय अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के प्रमुख कारक रहे। एक दशक में भारत की जीडीपी दोगुनी हो चुकी है और संभावना जताई जा रही है कि चीन की रफ्तार धीमी पड़ सकती है जिससे भारत एशिया का प्रमुख आर्थिक ताकत के तौर पर उभर सकता है। 

वहीं अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुसार, इस साल भारत की ग्रोथ 7.4 फीसदी रह सकती है और कर सुधार एवं घरेलू खर्चे के चलते 2019 में भारत की विकास दर 7.8 फीसदी पहुंच सकती है। वहीं, दुनिया की औसत विकास दर के 3.9 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया है। गौरतलब है 2017 के आखिर में ब्रिटेन 2.622 ट्रिलियन की जीडीपी के साथ दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था। इस समय अमेरिका दुनिया की टॉप अर्थव्यवस्था है, उसके बाद चीन, जापान और जर्मनी का नंबर आता है। 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of day
Posted on 28th Feb 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 3rd Aug 2022

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india