बिहार में 'लू' की वजह से एक दिन में 30 लोगो की मौत

By Shobhna Jain | Posted on 16th Jun 2019 | देश
altimg

पटना, 16 जून, (वीएनआई) देश में जारी प्रचंड गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है, वहीं इसी बीच बिहार में गर्मी और लू की वजह से यहां पर एक दिन में करीब 30 लोग मौत के शिकार हो गए हैं।

एक जानकारी के अनुसार अकेले औरंगाबाद से लू के चलते 26 लोगों के मौत की खबर है, बाकी चार मौतें नवादा और गया में हुई हैं, वहीं सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि औरंगाबाद में अभी भी 40 ज्यादा लोगों का अभी गर्मी की बीमारियों के चलते इलाज चल रहा है जिसमें से 10 की हालत बेहद गंभीर है। औरंगाबाद, नवादा और गया जिले में मौतों की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। गौरतलब है शनिवार को औरंगाबाद में अधिकतम तापमान 43 और गया में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर गहरा शोक प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है, उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को प्रदेश में भयंकर गर्मी को देखते हुए एहतियातन कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india