1965 युद्ध के शहीदों को ममता ने याद किया

By Shobhna Jain | Posted on 10th Jan 2018 | राजनीति
altimg

कोलकाता, 10 जनवरी (वीएनआई)| टीएमसी अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ताशकंद घोषणापत्र की 52वीं वर्षगांठ पर वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के शहीदों को याद किया। ताशकंद घोषणापत्र के साथ ही औपचारिक रूप से युद्ध का अंत हुआ था।

बनर्जी ने ट्वीट किया, वर्ष 1966 में इसी दिन ताशकंद घोषणापत्र के साथ 1965 का भारत-पाकिस्तान युद्ध समाप्त हुआ था। राष्ट्र के लिए जान देने वाले बहादुर जवानों को याद कर रहे हैं। गौरतलब है भारत और पाकिस्तान के बीच हुए समझौते पर हस्ताक्षर ताशकंद में किए गए थे। ताशकंद उस समय सोवियत संघ में था और अब उजबेकिस्तान की राजधानी है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 27th Oct 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india