देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी द्रौपदी मुर्मू

By Shobhna Jain | Posted on 21st Jul 2022 | देश
altimg

नई दिल्ली, 21 जुलाई, (वीएनआई) एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर भारत की 15वीं राष्ट्रपति और देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं।   

द्रौपदी मुर्मू के देश की राष्ट्रपति बनने के बाद उनके पैतृक गांव में जश्न मनाया जा रहा है। वहीं एनडीए के साथ साथ देशभर की राजनीतिक हस्तियां द्रौपदी मुर्मू की बधाई दे रही हैं। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें जीत की बधाई दी है। वहीं मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म होने जा रहा है, ऐसे में 25 जुलाई को मुर्मू शपथ लेंगी। 

गौरतलब है पहले राउंड की मतगणना में मुर्मू को 748 में से 540 वोट मिले थे। जबकि यशवंत सिन्हा को 208 मत मिले। दूसरे राउंड में सबसे पहले 10 राज्यों के मतपत्र गिने गए। जिसमें कुल वैध वोट 1,138 थे और इनका कुल मूल्य 1,49,575 था। इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 1,05,299 मूल्य के 809 वोट मिले और यशवंत सिन्हा को 329 वोट मिले। यशवंत सिन्हा को मिले वोटों का मूल्य 44,276 है। राष्ट्रपति पद के लिए हुए मतदान में कुल 1,886 वैध वोट हैं, जिनकी कीमत 6,73,175 है, जिसमें से द्रौपदी मुर्मू को 1,349 वोट मिले, जिनका मूल्य 4,83,299 है। यशवंत सिन्हा को 537 वोट मिले, जिनकी कीमत 1,89,876 थी। पहले राउंड की मतगणना में मुर्मू को 3,78,000 के मूल्य के साथ 540 वोट मिले जबकि सिन्हा को 1,45,600 के मूल्य के साथ 208 वोट मिले थे। वहीं कुल 15 वोट अमान्य थे।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

मौसम की बात
Posted on 28th Jan 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india