राजधानी दिल्ली में सुबह हल्का कोहरा

By Shobhna Jain | Posted on 27th Feb 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 27 फरवरी (वीएनआई)| देश की दिल्ली में आज सुबह हल्का कोहरा छाया रहा और सुबह का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक है। सुबह 8.30 बजे आद्रता का स्तर 81 फीसदी दर्ज हुआ।

भारतीय मौसम विभाग ने कहा, सुबह हल्के कोहरे के साथ आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। जबकि अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक 28.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री नीचे 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india