जोहान्सबर्ग, 25 अप्रैल, (वीएनआई) दक्षिण अफ्रीका में मूसलाधार बारिश के कारण कम से कम 51 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
सरकारी प्रवक्ता लेनोक्स मबासो ने बताया कि क्वाजुलू-नटाल प्रांत के सबसे बड़े शहर डरबन में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। सर्वाधिक प्रभावित इलाकों में अमनजिमटोटी, चैट्सवर्थ और मरिआनहिल्ली शामिल हैं। प्रभावित इलाकों में कई भवन गिर गए और दीवारें ढह गईं। घरों में पानी घुस गया। बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए अस्थायी आश्रय बनाए गए हैं जहां उन्हें भोजन दिया जा रहा है।
No comments found. Be a first comment here!