राजधानी दिल्ली में आज सुबह हल्की धुंध का असर रहा

By Shobhna Jain | Posted on 26th Sep 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (वीएनआई)| देश की राजधानी में सुबह हल्की धुंध का असर दिखाई दिया और सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में आमतौर पर आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता का स्तर 83 प्रतिशत दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में कहीं बारिश दर्ज नहीं की गई।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा। वहीं, एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
- अज्ञात

Posted on 9th Nov 2015

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india