राजधानी दिल्ली में सुबह धूप निकली, दिन में बारिश की संभावना

By Shobhna Jain | Posted on 23rd Jul 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 23 जुलाई (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह धूप खिली रही। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश की संभावना जताई है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता का स्तर 82 फीसदी रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और दिन में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

राजधानी में शनिवार रात से रविवार सुबह 8.30 बजे तक 4.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आयानगर में सबसे अधिक 9.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में एक जून से अब तक 335.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो सामान्य से 56 प्रतिशत अधिक है। वहीं, एक दिन पहले शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Biden and Trump debate

Posted on 23rd Oct 2020

आज का दिन :
Posted on 21st Jan 2018
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india