राजधानी दिल्ली में आज सुबह आंशिक बदली छाई

By Shobhna Jain | Posted on 5th May 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 5 मई (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह आंशिक बदली रही। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 39 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, दिन में आंशिक बदली छाए रहने का अनुमान है। साथ ही गरज के साथ छींटे पड़ने और धूल भरी आंधी चलने के भी आसार हैं। जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। वहीं दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india