राजधानी दिल्ली में सुबह आंशिक बदली छाई, 10 ट्रेनें रद्द

By Shobhna Jain | Posted on 22nd Jan 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 22 जनवरी (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह सर्द रही और आंशिक बदली छाई रही। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, सुबह हल्के कोहरे के साथ दिन में आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी। उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे के कारण 10 ट्रेनें रद्द हो गई, 22 निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं और तीन के समय में फेरबदल किया गया है। जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना थी।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 97 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 25.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india