आज सुबह दिल्ली में हल्की धुंध रही

By Shobhna Jain | Posted on 20th Oct 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह हल्की धुंध देखने को मिली और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा जोकि इस मौसम में औसत तापमान ने दो डिग्री ज्यादा है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 89 प्रतिशत दर्ज की गई।

भारत मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा, शुक्रवार की सुबह धुंध या हल्का कोहरा देखने को मिला। आगे दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास बना रहेगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि औसत तापमान से एक डिग्री ऊपर है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

right
Thought of the Day:

Posted on 10th Dec 2024

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india