राजधानी दिल्ली में धूपभरी सुबह

By Shobhna Jain | Posted on 20th Jun 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 20 जून (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह धूपभरी सुबह। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग ने दिन में लू के साथ मौसम गर्म रहने की भविष्यवाणी की है। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 57 फीसदी दर्ज हुआ।  सुबह नौ बजे पालम इलाके का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसके दिन में धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, दिन में आसमान साफ रहेगा। दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों की वायु गुणवत्ता सामान्य रही। अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 39.8 डिग्री 
सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

सकारात्मक
Posted on 10th Mar 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india