राजधानी दिल्ली में बारिश के आसार

By Shobhna Jain | Posted on 20th Apr 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह धूपभरी रही। मौसम विभाग ने साथ ही पूर्वानुमान में बारिश होने की संभावना जताई है। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 52 फीसदी दर्ज किया गया। 

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, दोपहर या शाम तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है जो मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। वहीं, एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर 39.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india