राजधानी दिल्ली में सुबह कुहासा छाया रहा

By Shobhna Jain | Posted on 19th Nov 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 19 नवंबर (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह कुहासा छाया रहा। सुबह का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारी ने कहा कि सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 62 प्रतिशत और ²श्यता 2,000 मीटर दर्ज की गई। एक सप्ताह तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, सुबह हल्के कुहासे के साथ दिन में आंशिक तौर पर बदली छाई रहेगी। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जो मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम है। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री नीचे 26.1 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
विक्रम संवत

Posted on 16th Mar 2018

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india