राजधानी दिल्ली में बदली छाई, बारिश होने की संभावना

By Shobhna Jain | Posted on 19th Jul 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 19 जुलाई (वीएनआई)। देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह बदली छाई रही। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता का स्तर 74 प्रतिशत दर्ज किया गया।

भारत मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे। शाम को हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो मौसम का सामान्य तापमान है।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 20th Mar 2022

Today in history
Posted on 31st Aug 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india