राजधानी दिल्ली में सुबह से बदली, गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना

By Shobhna Jain | Posted on 17th Jul 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 17 जुलाई (वीएनआई)। देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह बदली छाई रही। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 79 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, दिन में आसमान में बदली छाई रहेगी और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना है। वहीं, एक दिन पहले रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। रविवार का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india