राजधानी दिल्ली में सुबह छाया कुहासा, 6 ट्रेनें रद्द

By Shobhna Jain | Posted on 16th Nov 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 16 नवंबर (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह हल्का कुहासा छाया रहा। सुबह का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का औसत तापमान है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 91 प्रतिशत और ²श्यता 1,000 मीटर दर्ज की गई।

भारतीय मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा, सुबह हल्के कुहासे और कोहरे के साथ दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकारी ने बताया कि एक सप्ताह तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। रेलवे प्रवक्ता के मुताबिक, उत्तरी भारत में हल्के कोहरे के कारण छह ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और 26 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री नीचे 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 2nd Dec 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india