नई दिल्ली, 16 जून (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह बदली छाई रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 43 फीसदी दर्ज हुआ। वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान व अनुसंधान (सफर) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता अभी भी गंभीर स्थिति में है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक वैज्ञानिक ने कहा, "हल्की गरज, बिजली चमकने की संभावना के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे।अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसापास रहने की संभावना है। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
No comments found. Be a first comment here!