राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश के आसार

By Shobhna Jain | Posted on 14th May 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 14 मई (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह आसमान साफ रहा। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बादल छाने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 60 फीसदी रहा। 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। शहर में चली धूल भरी आंधी के चलते दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए। तेज हवाओं के चलने और बारिश की वजह से रविवार को हवाई यातायात और मेट्रो सेवा बाधित हुई। दिल्ली के कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति भी प्रभावित हुई। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 13th Nov 2023

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india