राजधानी दिल्ली में धुंधभरी सुबह, 64 रेलगाड़ियां देरी से चल रहीं

By Shobhna Jain | Posted on 11th Nov 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 11 नवंबर (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह धुंधभरी रही। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर भारत में हल्के कोहरे के कारण कम से कम 64 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं, 14 के समय में परिवर्तन किया गया है और दो रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं हैं। सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का स्तर 91 फीसदी दर्ज हुआ। 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "सुबह हल्के कोहरे और धुंध के साथ दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। रद्द की गई रेलगाड़ियों में नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और दिल्ली-अलीपुरद्वार महानंदा एक्सप्रेस शामिल हैं। वहीं, दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) के मुताबिक, कोई भी उड़ान रद्द नहीं की गई है और न ही किसी के समय में परिवर्तन किया गया। वहीं, एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 13th Jun 2023
आज और कल
Posted on 22nd Dec 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india