राजधानी दिल्ली में आज सुबह बदली छाई

By Shobhna Jain | Posted on 8th Sep 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 8 सितम्बर (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह बदली छाई रही। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने हल्की बारिश का अनुमान जताया है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 82 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, आज हल्की बारिश से लेकर गरज के साथ छींटे तक पड़ सकते हैं। जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक रह सकता है। वहीं दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 33.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 22nd Jul 2023

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india