राजधानी दिल्ली में सुबह धूप खिली

By Shobhna Jain | Posted on 8th Feb 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 8 फरवरी (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह धूप खिलने के साथ ठंड का असर बना रहा और सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 89 फीसदी दर्ज हुआ। उत्तरी रेलवे के मुताबिक, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में कोहरे की वजह से 15 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं और 11 तय समय से देरी से चल रही हैं, जबकि तीन के समय में परिवर्तन किया गया है।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, दिन में आमतौर पर आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india