राजधानी दिल्ली में सुबह बदली छाई

By Shobhna Jain | Posted on 5th Aug 2017 | देश
altimg

नई दिल्ली, 5 अगस्त (वीएनआई)। देश की राजधानी में आज सुबह बदली छाई रही। सुबह का न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री कम है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता का स्तर 71 फीसदी दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, आसमान में बदली छाई रहेगी और शाम या रात को हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं, एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 14th Dec 2021

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india