राजधानी दिल्ली में आंशिक बदली छाई, बारिश के आसार

By Shobhna Jain | Posted on 7th Apr 2018 | देश
altimg

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (वीएनआई)| देश की राजधानी में आज सुबह आंशिक बदली छाई रही। सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 59 फीसदी दर्ज किया गया। 

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, बीती रात 5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जो मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है। वहीं, एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india